लाइव न्यूज़ :

हाथरसः छात्राओं से यौन शोषण, पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर के बाद प्राचार्य अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2025 18:50 IST

Hathras: प्राचार्य पर आरोप है कि छात्राओं की शिकायत के बाद भी प्रोफेसर रजनीश कुमार द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले को दबाने की कोशिश की और उन्हें धमकाया।

Open in App
ठळक मुद्दे मार्च के महीने में शहर के पीसी बागला कॉलेज की एक पूर्व छात्रा का गुमनाम पत्र मिला था।भूगोल विभाग के अध्यक्ष व प्रॉक्टर डॉक्टर रजनीश कुमार ने उनके साथ अनैतिक व अनुचित व्यवहार किया। वीडियो फुटेज भी मिले थे, जिसके बाद हाथरस गेट थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Hathras: हाथरस जिले में छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर के बाद उसके प्राचार्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद अब पुलिस ने प्राचार्य महावीर सिंह छोकर को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं की शिकायत के बाद भी प्रोफेसर रजनीश कुमार द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले को दबाने की कोशिश की और उन्हें धमकाया।

सिन्हा ने बताया कि मार्च के महीने में शहर के पीसी बागला कॉलेज की एक पूर्व छात्रा का गुमनाम पत्र मिला था और उसने पत्र में दावा किया था कि कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष व प्रॉक्टर डॉक्टर रजनीश कुमार ने उनके साथ अनैतिक व अनुचित व्यवहार किया तथा उन्होंने अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वीडियो फुटेज भी मिले थे, जिसके बाद हाथरस गेट थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पिछले महीने 19 मार्च को आरोपी के खिलाफ सुबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी और उसकी जांच में पता लगा कि आरोपी प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के साथ की गई हरकतों की शिकायत प्राचार्य छोकर से की गई थी, मगर उन्होंने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को ही धमकाया।

उन्होंने कहा कि प्राचार्य द्वारा पीड़ित छात्राओं को धमकाया जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है तथा उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन न करते हुए छात्राओं से दुर्व्यवहार किया। सिन्हा ने बताया कि छोकर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है।

हाथरस में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश कुमार को कॉलेज में छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि कुमार ने छात्राओं के अश्लील वीडियो भी बनाए थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...