लाइव न्यूज़ :

60 वर्षीय प्रेमिका जोशीना ने 45 साल के प्रेमी इमरान से कहा- मुझसे शादी करो और अपने घर ले चलो?, बीवी-बच्चों के रहते दूसरी शादी नहीं करना चाहता था, आगरा में गला घोट ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 12:32 IST

Hathras: पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शव की शिनाख्त और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया था और पहचान जोशीना (60) नामक महिला के रूप में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के ताजगंज निवासी इमरान (45) नामक व्यक्ति पर संदेह हुआ। निशानदेही पर मृतका का फोन भी बरामद कर लिया।हाथरस में हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Hathras: हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में कथित रूप से शादी का दबाव बनाने पर अपनी 60 वर्षीय प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि गत 14 नवंबर को चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शव की शिनाख्त और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों का गठन किया था और बाद में उसकी पहचान जोशीना (60) नामक महिला के रूप में हुई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने करीब पांच जिलों के एक हजार सीसीटवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की तो आगरा के ताजगंज निवासी इमरान (45) नामक व्यक्ति पर संदेह हुआ। उनके मुताबिक, पुलिस ने उसे आज हाथरस में हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर मृतका का फोन भी बरामद कर लिया।

सिन्हा ने बताया कि इमरान ने कोलकाता की रहने वाली जोशीना की बेटी मुमताज की शादी आगरा निवासी सत्तार के साथ कराई थी और इमरान की ससुराल भी पश्चिम बंगाल में जोशीना के ससुराल के पास ही थी इसीलिए अभियुक्त इमरान और जोशीना एक दूसरे से मिलते जुलते रहे थे,जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।

उन्होंने बताया कि सत्तार और मुमताज की बेटी की 10 नवंबर को शादी थी, जिसमें जोशीना भी कोलकाता से आई थी। अधिकारी के मुताबिक, जोशीना इमरान के घर जाकर उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और इमरान अपनी बीवी बच्चों के रहते दूसरी शादी नहीं करना चाहता था।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इमरान ने पूछताछ में बताया कि वह 13 नवंबर को सत्तार के घर से जोशीना को कोलकाता ले जाने के बहाने आगरा से बस से निकला था, मगर वह पश्चिम बंगाल न जाकर आगरा जाने के लिये सोहराब गेट डिपो की बस में सवार हो गये और रास्ते में दोनों हाथरस में नगला भुस तिराहे पर उतर गये थे।

उन्होंने बताया कि इमरान ने जोशीना से छुटकारा पाने के लिए उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और वहां से भाग गया। सिन्हा ने बताया कि हत्या किसी और ने की है यह दिखाने के लिए इमरान ने उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त कर दिये थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगराहाथरस केसकोलकाताPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...