लाइव न्यूज़ :

Haryana: परिवार के खिलाफ युवती ने रचाई शादी, बहन की हरकत से नाराज भाई ने की हत्या; चार गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 11:06 IST

Haryana: अन्य तीन आरोपियों की पहचान काहनी गांव के निवासी राहुल और सोनीपत जिले के निवासी अंकित व गौरव के रूप में हुई है।

Open in App

Haryana: हरियाणा के रोहतक में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर एक युवती की हत्या के आरोप में उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजू अपनी बहन के पति की हत्या की साजिश रच रहा था लेकिन उससे पहले ही बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम संजू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन सपना (23) की रोहतक के काहनी गांव स्थित उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सपना ने दो साल पहले ऑटोरिक्शा चालक सूरज से शादी की थी और इसी बात से संजू नाराज था। घटना के समय सूरज घर पर नहीं था, जबकि सूरज का भाई साहिल इस हमले में घायल हो गया। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि संजू अब सूरज की हत्या की साजिश रच रहा है। इसके बाद एक जांच चौकी बनाकर लाढ़ौत–बोहर मार्ग पर आरोपी को रोका गया।

पुलिस ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान काहनी गांव के निवासी राहुल और सोनीपत जिले के निवासी अंकित व गौरव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चारों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपियों के पास से दो .30 बोर की पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, 20 कारतूस, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सपना और सूरज ने शादी के बाद काहनी गांव छोड़ दिया था, लेकिन बाद में वे वापस वहीं रहने लगे थे। 

टॅग्स :हरियाणाHaryana Policeहत्याक्राइम न्यूज हिंदीऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?