लाइव न्यूज़ :

CRIME: दुकान के बाहर पेशाब करने से रोकने पर हत्या, अमेरिका के कैलिफोर्निया की घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 18:03 IST

हरियाणा के जींद जिले के एक युवक कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब उसने एक स्थानीय निवासी को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करने से रोका, जहां वह काम करता था। पीड़ित के परिवार ने यह जानकारी दी।

Open in App

हरियाणा के जींद जिले के एक युवक कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब उसने एक स्थानीय निवासी को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करने से रोका, जहां वह काम करता था। पीड़ित के परिवार ने यह जानकारी दी। जींद के बराह कलां गांव के प्रधान सुरेश कुमार गौतम ने सोमवार को बताया कि उनके गांव के युवक कपिल (26) की शनिवार को हत्या कर दी गई, जो करीब तीन साल पहले अमेरिका गया था। गांव के मुखिया ने पीड़ित परिवार के हवाले से फोन पर बताया, "कपिल को एक स्थानीय निवासी ने तब गोली मार दी जब उसने उसे सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने की कोशिश की।" उन्होंने बताया कि कपिल अमेरिका में एक दुकान में सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता था।

उन्होंने बताया, "कपिल ने ड्यूटी पर रहते हुए एक व्यक्ति को उस दुकान के बाहर सड़क पर पेशाब करते देखा, जहां वह काम करता था और आपत्ति जताई। बाद में कपिल और उस व्यक्ति के बीच विवाद हुआ और फिर आरोपी ने बंदूक निकालकर उसे गोली मार दी।" प्रधान ने कहा, "बाद में कपिल के परिवार को घटना की जानकारी मिली" और तब से परिवार गमगीन है। उन्होंने बताया, "कपिल के परिवार में उसके माता-पिता और दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता किसान हैं और उनके पास थोड़ी जमीन है।" गौतम ने केंद्र और हरियाणा सरकार से युवक के पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?