लाइव न्यूज़ :

कथित रेप के बाद 3 गोली छाती और 1 प्राइवेट पार्ट में मारी, सुरजेवाला ने साझा की खबर, कहा- पढ़ने से शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 14, 2019 15:08 IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस खबर का लिंक शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ''‘निर्भया’, ‘कठुआ’, ‘उन्नाव’ व ‘हैदराबाद’ के बाद उससे भी दिल दहलाने वाली दरिंदगी रेवाड़ी, हरियाणा में। पढ़ने से शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, इंसानियत कितनी और गिरेगी, हैवानियत की हद क्या है? क्या सुनेगा कोई?''

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को दिल्ली के रोहिणी से अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। खबर के मुताबिक, पुलिस को शक है कि पीड़िता से हुए रेप को छिपाने के लिए प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने आधिकारिक हैंडल से दिल दहला देने वाली एक खबर का लिंक ट्वीट किया है। खबर के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर बालात्कार किए जाने के बाद उसकी छाती और प्राइवेट पार्ट में गोली मारी गई। खबर के मुताबिक, युवती की छाती में तीन गोलियां और प्राइवेट पार्ट में एक गोली मारी गई। खबर में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि रेप की बात छुपाई जा सके। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस खबर का लिंक शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ''‘निर्भया’, ‘कठुआ’, ‘उन्नाव’ व ‘हैदराबाद’ के बाद उससे भी दिल दहलाने वाली दरिंदगी रेवाड़ी, हरियाणा में। पढ़ने से शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, इंसानियत कितनी और गिरेगी, हैवानियत की हद क्या है? क्या सुनेगा कोई?''

खबर के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली के रोहिणी स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। वह इलाज कराने के लिए अपने पिता के साथ वहां रुकी थी। उसका अवसाद का इलाज चल रहा था। पीड़िता अपने पिता की इकलौती संतान थी। बीते शनिवार की सुबह युवती घर के पास से लापता हो गई थी। पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में कराई थी।

रणदीप सुरजेवाला का ट्वीट।

धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित रामनगर के पास युवती का शव खून से लथपथ मिला था। रेवाड़ी जाकर पिता ने युवती की अपनी बेटी के रूप में शिनाख्त की।

पुलिस को संदेह है कि लड़की को अगवा कर रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम के दौरान पीड़िता के शरीर से तीन गोलियां निकाले जाने की बात सामने आ रही है। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?