हरियाणा: माता-पिता काम पर चले जाते थे तो पास में रहने वाले 4 लड़के करते थे नाबालिग से बलात्कार

By भाषा | Published: December 12, 2019 01:38 PM2019-12-12T13:38:28+5:302019-12-12T13:38:28+5:30

पुलिस ने बताया कि वे इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि आरोपियों में से कौन पीड़िता का पहचान वाला था और उसके घर में घुसा तथा अपराध को अंजाम दिया। साथ ही बाद में कैसे अन्य आरोपियों ने उसका बलात्कार किया।

Haryana: 12 year old minor girl raped by Four people several times in her house | हरियाणा: माता-पिता काम पर चले जाते थे तो पास में रहने वाले 4 लड़के करते थे नाबालिग से बलात्कार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsआरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है जबकि नाबालिग की उम्र करीब 15 साल है। शिकायत में कहा गया है कि जब माता-पिता काम पर जाते थे तो पास में रहने वाले आरोपियों ने कई बार पीड़िता का दुष्कर्म किया।

हरियाणा के करनाल जिले में 12 साल की लड़की ने एक नाबालिग समेत चार लोगों पर कई बार उससे बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसके माता-पिता काम पर जाते थे तो करनाल में उसके घर के पास रहने वाले आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

करनाल (शहर) पुलिस थाने के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने फोन पर बताया, ‘‘मंगलवार को अपने माता-पिता के साथ आई पीड़िता से हमें शिकायत मिली और हमने उसी दिन बाल यौन अपराध संरक्षण कानून समेत कानून के संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया।’’

उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि सितंबर में आरोपियों ने कई बार उससे बलात्कार किया। सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है जबकि नाबालिग की उम्र करीब 15 साल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच चल रही है।’’

एसएचओ ने कहा, ‘‘लड़की की मेडिकल जांच की गई और बाल कल्याण समिति ने उसकी काउंसिलिंग की।’’

पुलिस ने बताया कि वे इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि आरोपियों में से कौन पीड़िता का पहचान वाला था और उसके घर में घुसा तथा अपराध को अंजाम दिया। साथ ही बाद में कैसे अन्य आरोपियों ने उसका बलात्कार किया।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा ने मार्च 2018 में सर्वसम्मति से उस विधेयक को पारित किया था जिसमें 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के दोषियों को मृत्युदंड देने का प्रावधान है।

Web Title: Haryana: 12 year old minor girl raped by Four people several times in her house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे