लाइव न्यूज़ :

Hardoi: कलयुगी बेटे ने मां पर किया हंसिये से वार, महिला की मौत, बहन घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 10:00 IST

Hardoi Crime:Hardoi Crime:पुलिस का कहना है कि परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया

Open in App

Hardoi Crime: हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक ने हंसिये से प्रहार कर अपनी मां की हत्या कर दी और छोटी बहन को घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक टड़ियावां थाना क्षेत्र के भोलपुरवा गांव में अमित (35) किसी बात को लेकर अपनी मां रामरती (60) और बहन संगीता (25) से झगड़ने लगा। इसी झगड़े के दौरान विवाद बढ़ने पर अमित ने गुस्से में आकर हंसिये से दोनों पर वार कर दिया। हमले में मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस का कहना है कि परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रामरती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामरती ने दम तोड़ दिया। संगीता का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में चल रहा था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। 

टॅग्स :हरदोईउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?