लाइव न्यूज़ :

हरदोईः ऑटोरिक्‍शा और कार की टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, माता-पिता और बहन समेत 10 लोग घायल, गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 17:10 IST

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर निवासी रमेश कश्यप पत्‍नी बबीता, पुत्र अरुण और वरुण तथा छह माह की पुत्री के साथ दिल्ली से संडीला पहुंचे थे और ऑटोरिक्‍शा से बेहंदर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देऑटोरिक्शा की टक्कर हुई और दोनों वाहन सड़क से फिसलते हुए नीचे खाई में जा गिरे। दुर्घटना में दोनों भाइयों अरुण (11) व वरुण (6) की मौके पर ही मौत हो गई।रमेश व उसकी पत्नी बबीता को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हरदोईः हरदोई जिले के संडीला इलाके में ऑटोरिक्‍शा और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में दो भाइयों की मौत हो गई जबकि माता-पिता व बहन समेत दस अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि दुर्घटना संडीला-बांगरमऊ मार्ग स्थित ग्राम कुदौरी के पास की है।

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर निवासी रमेश कश्यप पत्‍नी बबीता, पुत्र अरुण और वरुण तथा छह माह की पुत्री के साथ दिल्ली से संडीला पहुंचे थे और ऑटोरिक्‍शा से बेहंदर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसीबीच, संडीला-बांगरमऊ मार्ग स्थित ग्राम कुदौरी के पास सामने से रही डिजायर कार से उनके ऑटोरिक्शा की टक्कर हुई और दोनों वाहन सड़क से फिसलते हुए नीचे खाई में जा गिरे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों भाइयों अरुण (11) व वरुण (6) की मौके पर ही मौत हो गई।

यादव ने बताया कि हादसे में रमेश, उनकी पत्नी बबीता और छह माह की पुत्री तथा ऑटोरिक्शा चालक तुला प्रसाद, कार सवार उत्कर्ष सक्सेना, उनकी मां अंजली श्रीवास्तव, भाई प्रियांश श्रीवास्तव व आदित्य, बहन स्वागती तथा कार चालक रितेश यादव घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया जहां से रमेश व उसकी पत्नी बबीता को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बहन की शादी का कार्ड बांटने गए युवक और उसके साथी की मौत

बहन के विवाह का कार्ड बांटने गये एक युवक और उसके साथी की रविवार को कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (27) अपने दोस्त लालू (30) के साथ मोटरसाइकिल से अपने मामा के घर बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रमोद सुबह खुदागंज रेलवे स्टेशन के सामने से गुजर रहा था उसी समय फतेहगढ़ की ओर से तेजी से आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की बहन का 12 मई को विवाह होना है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...