लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मामला: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आरोपियों का परिवार, तेलंगाना पुलिस के खिलाफ की जांच की मांग

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2019 16:37 IST

पशु चिकित्सक से बलात्कार और गला घोंट कर उसकी हत्या करने तथा बाद में शव को जला देने के आरोप के बाद चारों संदिग्धों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों आरोपियों को पुलिस ने चटनापल्ली में कथित मुठभेड़ में उस वक्त मार गिराया था

Open in App
ठळक मुद्देचार आरोपियों के परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि चारों आरोपियों की न्यायेत्तर हत्या की गई

 तेलंगाना एनकाउंटर में मारे गए चार आरोपियों के परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने मुठभेड़ में शामिल तेलंगाना के पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना में हैदराबाद दुष्कर्म के चार आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में अविलंब सुनवाई के लिए एक नयी याचिका का उल्लेख किया गया। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वकील वृंदा ग्रोवर ने मामले का उल्लेख किया। यह याचिका सजया के की ओर से दाखिल की गई है जो तेलंगाना उच्च न्यायालय में भी इस मामले को लेकर गई थी।

सजया ने अपनी याचिका में कहा कि तेलंगाना उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की जांच की मांग की थी और तेलंगाना उच्च न्यायालय ने मुठभेड़ में हुई मौतों का संज्ञान लेते हुए कई दिशा-निर्देश दिए थे। हालांकि, बाद में शीर्ष अदालत ने दो जनहित याचिकाओं पर संज्ञान लेते हुए 12 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी एस सिरपुरकर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर मुठभेड़ की परिस्थितियों की जांच करने की जिम्मेदारी दी।

उल्लेखनीय है कि पशु चिकित्सक से बलात्कार और गला घोंट कर उसकी हत्या करने तथा बाद में शव को जला देने के आरोप के बाद चारों संदिग्धों को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों आरोपियों को पुलिस ने चटनापल्ली में कथित मुठभेड़ में उस वक्त मार गिराया था, जब उन्हें मामले की तह तक पहुंचने के लिए वारदात स्थल पर ले जाया गया था। साइबराबाद पुलिस के मुताबिक उसके कर्मियों ने उस वक्त जवाबी गोलीबारी की, जब आरोपियों में शामिल दो ने पुलिस के हथियार छीनने के बाद उस पर गोली चला दी। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि चारों आरोपियों की न्यायेत्तर हत्या की गई और दावा किया कि यह एक फर्जी मुठभेड़ थी। 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'