लाइव न्यूज़ :

ग्वालियरः साले ने दिया धोखा?, पत्नी-बेटे को गोली मारी और फिर खुद को उड़ाया, 306 बोर की राइफल बरामद, नरेंद्र सिंह चौहान की वाइफ ने सुसाइड नोट में भाई को ठहराया जिम्मेदार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 11:29 IST

Gwalior: नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आयुष गुप्ता ने बताया कि नरेंद्र सिंह चौहान (45) ठेकेदार था और बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 12 बीघा कॉलोनी का निवासी था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस को बुधवार को घटना के संबंध में सूचना मिली थी। पत्नी सीमा चौहान (42) और आदित्य चौहान (18) के शव मिले।चौहान ने पहले पत्नी और बेटे को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ठेकेदार ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में हुई। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आयुष गुप्ता ने बताया कि नरेंद्र सिंह चौहान (45) ठेकेदार था और बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 12 बीघा कॉलोनी का निवासी था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को बुधवार को घटना के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि घर की पहली मंजिल पर चौहान और उनकी पत्नी सीमा चौहान (42) और आदित्य चौहान (18) के शव मिले। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चौहान ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मौके से 306 बोर की राइफल भी मिली है। उन्होंने बताया कि चौहान की पत्नी के पास से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने भाई को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चौहान अपने साले के साथ स्थानीय नगर निगम में ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके साले ने नगर निगम में चौहान के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद से वह परेशान था। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshहत्याग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?