लाइव न्यूज़ :

पत्नी और दो बेटी को गांव में छोड़ लीव इन पार्टनर के साथ रह रहा था हरीश शर्मा, फोन किया तो भड़की प्रेमिका यशमीत कौर, चाकू से गोदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 15:24 IST

पुलिस ने बताया कि पत्नी कुछ समय से बीमार थी और शर्मा अक्सर उससे बात करता था, जिससे कौर नाराज़ रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां थीं जो उसकी पत्नी के साथ गांव में रहती थीं।आरोपी यशमीत कौर के साथ एक साल से ज़्यादा समय से सहजीवन (लीव-इन) संबंध में रह रहे थे। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 इलाके में शनिवार तड़के 40 वर्षीय कबाड़ कारोबारी की उसकी सहजीवन साथी ने कथित रूप से चाकू से हमला करके हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों के बीच व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। गुरुग्राम के बलियावास गांव निवासी हरीश शर्मा, 27 वर्षीय आरोपी यशमीत कौर के साथ एक साल से ज़्यादा समय से सहजीवन (लीव-इन) संबंध में रह रहे थे। वे एक किराए के फ्लैट में रहते थे। शर्मा शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां थीं जो उसकी पत्नी के साथ गांव में रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से बीमार थी और शर्मा अक्सर उससे बात करता था, जिससे कौर नाराज़ रहती थी। शनिवार की रात कौर ने शर्मा को अपनी पत्नी से बात करते हुए देख लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर कौर ने चाकू से शर्मा के सीने पर वार कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का एक दोस्त विजय उर्फ़ सेठी कथित तौर पर दूसरे कमरे में मौजूद था और वह भी जांच के घेरे में है। मृतक के भतीजे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कौर और विजय दोनों ने हत्या की साजिश रची ई थी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के अशोक नगर निवासी कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्यागुरुग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?