लाइव न्यूज़ :

Gurdaspur murder: पादरी जैकब मसीह ने मजदूर सैमुअल को घर बुलाया, भूत-प्रेत के नाम पीट-पीटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 23:04 IST

Gurdaspur murder: पादरी और आठ अन्य लोगों ने पीटना शुरू कर दिया और परिवार से कहा कि ऐसा करने से भूत उसके शरीर से बाहर भागने के लिए मजबूर हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपादरी ने परिवार से कहा कि वह भूत-प्रेत के कब्जे में है।मजदूर सैमुअल को इतना पीटा गया कि वहीं पर उसकी मौत हो गई।सैमुअल की मां और पत्नी ने पादरी के खिलाफ शिकायत दी।

चंडीगढ़ः पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पादरी और आठ अन्य व्यक्तियों ने कथित तौर पर भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने के नाम पर 30 वर्षीय व्यक्ति की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि गुरदासपुर में धारीवाल के सिंहपुरा गांव के निवासी सैमुअल मसीह को दौरे पड़ते थे और वह चिल्लाता रहता था। पुलिस ने बताया कि सैमुअल के परिवार ने उसके लिए प्रार्थना के सिलसिले में बुधवार को स्थानीय पादरी जैकब मसीह को घर बुलाया था। पुलिस के अनुसार, पादरी ने परिवार से कहा कि वह भूत-प्रेत के कब्जे में है।

इसके बाद पादरी और आठ अन्य लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और परिवार से कहा कि ऐसा करने से भूत उसके शरीर से बाहर भागने के लिए मजबूर हो जाएगा। पुलिस ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर सैमुअल को इतना पीटा गया कि वहीं पर उसकी मौत हो गई।

परिवार ने अगले दिन उसे दफना दिया। घटना के दो दिन बाद सैमुअल की मां और पत्नी ने पादरी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि सैमुअल के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया। पूरी प्रक्रिया ड्यूटी मजिस्ट्रेट इंद्रजीत कौर की निगरानी में की गई। पुलिस ने बताया कि पादरी और आठ अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो