लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज और एक नाबालिग समेत तीन अरेस्ट, दसवीं कक्षा की छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 19:00 IST

गुनाः परिवार वाले बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चाचौड़ा के अनुमंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बालिका ने विवेचना अधिकारी को बयान में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदो बालिग व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।गुना शहर के पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता ने बताया कि लड़की फिलहाल खतरे से बाहर है।पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज इलाके में पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिका के पिता ने कहा कि दसवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार को स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम घर नहीं लौटी और कुछ घंटे बाद वह एक घर के पीछे बेहोश पड़ी मिली थी।

बालिका के होश में आने के बाद उसने अपने साथ सामूहिक बलात्कार की बात कही है। परिवार वाले उसे बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चाचौड़ा के अनुमंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बालिका ने विवेचना अधिकारी को बयान में सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है।

पुलिस ने भारतीय दंड विधान और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इनमें से दो बालिग व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। गुना शहर के पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता ने बताया कि लड़की फिलहाल खतरे से बाहर है।

इससे पहले चाचौड़ा से कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह और भाजपा नेता ममता मीणा ने स्थानीय निवासियों के साथ चाचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर शनिवार को कई घंटे तक धरना दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों द्वारा मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालGunaPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?