लाइव न्यूज़ :

जामनगर में मां भानुबेन तोरिया अपने बच्चे ऋत्विक, आनंदी, अजू और आयुष के साथ कुएं में कूदी?, कुआं में ट्रैक्टर, 6 मजदूर डूबे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 12:43 IST

ध्रोल पुलिस थाने के निरीक्षक एच.आर. राठौड़ ने बताया कि यह घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव की है। उन्होंने बताया कि शवों को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।ऋत्विक (3), आनंदी (4), अजू (8) और आयुष (10) के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

जामनगरः गुजरात के जामनगर जिले के एक गांव में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला (32) और उसके तीन बच्चों के शव कुएं में तैरते हुए दिखाई दिए जिसके बाद यह मामला सामने आया। ध्रोल पुलिस थाने के निरीक्षक एच.आर. राठौड़ ने बताया कि यह घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव की है। उन्होंने बताया कि शवों को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। राठौड़ ने बताया कि भानुबेन तोरिया अपने बच्चों ऋत्विक (3), आनंदी (4), अजू (8) और आयुष (10) के साथ कुएं में कूद गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में कुएं में गिरा ट्रैक्टर, छह मजदूरों के डूबने की आशंका

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई। उन्होंने बताया, "ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे।

तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।" अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है उन्होंने बताया, "बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातJamnagarमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी