लाइव न्यूज़ :

Gujarat Murder: 13 महीने तक कातिल की तलाश में भटकती रही पुलिस, जूनागढ़ में मिला महिला कंकाल; दृश्यम मूवी स्टाइल में मर्डर प्लान

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2025 14:21 IST

Gujarat Murder: जूनागढ़ पुलिस ने हार्दिक सुखाड़िया से जुड़े एक हत्या के मामले को सुलझा लिया है, जिसने दया के लापता होने के मामले में महीनों तक अधिकारियों को गुमराह किया था

Open in App

Gujarat Murder: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की हिट फिल्म दृश्यम तो सभी ने देखी होगी। फिल्म क्राइम थ्रिलर बेस है जिसका अंत दर्शकों को हैरान कर देता है। मगर क्या हो फिल्मी कहानी असल जीवन का सत्य बन जाए और ऐसी कहानी जो पुलिस की नाक में दम कर दे? जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, गुजरात पुलिस ने एक ऐसा केस सॉल्व किया है जो फिल्म कि कहानी की तरह लगता है। 

दरअसल, जूनागढ़ में लापता हुई एक महिला के कंकाल के अवशेष पुलिस ने 13 महीने बाद बरामद किए हैं। मुख्य संदिग्ध, 28 वर्षीय हार्दिक सुखाड़िया इन सभी महीनों तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उसने गांधीनगर में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में लेयर वॉयस एनालिसिस (LVA) टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया था।

यह टेस्ट संदिग्ध की मानसिक स्थिति को समझने के लिए किया जाता है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विवाहित महिला दया सावलिया के रूप में हुई है। वह जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका के रूपावती गांव की रहने वाली थी। सावलिया 2 जनवरी, 2024 को लापता हुई थी।

गौरतलब है कि सावलिया के पति ने गुमशुदगी की शिकायत तब दर्ज कराई थी, जब वह कथित तौर पर सोने के आभूषण और करीब 9.60 रुपये नकद लेकर घर से निकली थी। शिकायत विसावदर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। दंपत्ति का एक 11 वर्षीय बेटा है।

जांच में पुलिस को सावलिया के सुखाड़िया के साथ विवाहेतर संबंध के बारे में पता चला। शुरू से ही सुखाड़िया मुख्य संदिग्ध था। हालांकि, उसने जांचकर्ताओं को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह किया कि सावलिया राहुल नाम के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी क्योंकि उसका उस व्यक्ति के साथ संबंध था।

हालांकि, सबूतों के अभाव में पुलिस सुखाड़िया को गिरफ्तार नहीं कर सकी। परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के बाद, पुलिस ने एक बार फिर आरोपी से पूछताछ की। इस बार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

27 फरवरी को पुलिस सुखदिया को अपराध स्थल पर ले गई और एक कुएं से सावलिया के कंकाल के अवशेष बरामद किए। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उससे प्यार करता था। उसने कथित तौर पर पिछले साल 3 जनवरी को महिला की हत्या कर दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला को अमरेली जिले के हडाला गांव के बाहरी इलाके में ले गया और उसके सिर पर पत्थर से वार किया। इसके बाद सुखदिया ने उसके शव को कुएं में फेंक दिया। उल्लेखनीय है कि हत्या से एक दिन पहले सुखाड़िया और सावलिया राजकोट के निकट कागवाड़ गांव में एक होटल में रुके थे।

टॅग्स :हत्यागुजरातक्राइममर्डर मिस्ट्रीमहिलाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...