लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: ग्रेटर नोएडा में बच्ची के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ पहुंची घर, हालत गंभीर

By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2020 09:35 IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में एक बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के साथ उस समय रेप हुआ जब वो शौच के लिए गई थी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा में 11 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी हिरासत मेंपुलिस के अनुसार बच्ची जब शौच के लिए गई थी, तब हुई ये घटना, बच्ची की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 11 साल की एक बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है और राकेश नाम के आरोपी को हिरासत ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची सेक्टर 30 के जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार युवक ने मंगलवार शाम बच्ची के साथ उस समय कथित तौर पर रेप किया जब वो शौच के लिए गई थी। घटना ईकोटेक-3 थाना के इलाके की है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने मुताबिक बच्ची रोती हुई घर पहुंची। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी हालत देख पुलिस को फोन किया था। 

इस बीच बच्ची को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में भी रेफर किया गया है। बच्ची के शरीर पर चोट के भी कई निशान हैं। डॉक्टरों ने ये आशंका जाहिर की है कि बच्ची के साथ एक बार में कई लोगों ने रेप की कोशिश की है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोटें आई हैं।

इस बीच पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची के पिता के अनुसार उनकी बेटी जब घर पहुंची तो उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। ऐसी हालत देखकर सभी डर गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर जिले में भी कल एक नाबालिक लड़की से रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ बड़े भाई की पत्नी की नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने, फिर उसे और उसकी मां को धमकाकर पीड़ित से जबरन शादी करने और बाद में तीन बार तलाक कह कर उससे संबंध विच्छेद करने का मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :रेपग्रेटर नोएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...