लाइव न्यूज़ :

Gopalganj: 'पत्नी निकली जिंदा', जेल में सजा काटता रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग रचा ली दूसरी शादी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 13:06 IST

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज का यह मामला आपको थोड़ा फिल्मी लगेगा। यहां पर जिस महिला की मौत के अपराध में उसके पति को जेल हुई। वह जिंदा निकली है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी की हत्या के आरोप में पति ने जेल में काटे 34 महीने पत्नी ने झूठी साजिश रची, बलिया में प्रेमी संग रचाई दूसरी शादी 9 मई को कोर्ट में महिला को पेश करेगी पुलिस

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज का यह मामला आपको थोड़ा फिल्मी लगेगा। यहां पर जिस महिला की मौत के अपराध में उसके पति को जेल हुई। घर के अन्य सदस्यों को जेल का मुंह देखना पड़ा, उस महिला की मौत हुई नहीं। महिला और उसके जानने वालों ने कानून को गुमराह करते हुए एक साजिश रची। जिसमें उसने अपने पति को फंसाया। पत्नी की मौत की झूठी साजिश में पति को करीब 3 साल तक जेल में रहना पड़ा। यही नहीं पति के साथ महिला की सास को भी जेल में दिन बिताने पड़े।

अब इस केस में नया मोड आया है, जिसे सुनकर, जानकर सभी दंग रह जाएंगे। दरअसल, जिस महिला की मौत के आरोप में उसका पति जेल में सजा काट रहा है वह जिंदा है। सुनकर आप भी हैरान हुए न। जी, बिल्कुल महिला जिंदा है और वह बलिया में अपने प्रेमी संग शादी कर खुशहाल जिंदगी जी रह रही थी। उसे दूसरी शादी से एक बच्चा भी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और 9 मई को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्या है मामला

एबीपी न्यूज की खबर के अनुसार, साल 2016 में बरौली थाना क्षेत्र के नधना गांव में सुनील चौहान की शादी लता देवी से हुई। शादी के बाद दो बेटियां हुई। इसी साल लता देवी ने दहेज प्रताडना का केस पति और ससुराल के लोगों पर किया। हालांकि, बाद दोनों में समझौता हुआ। महिला ससुराल में रहने लगी। लेकिन, साल 2021 में लता देवी के भाई ने थाने में दहेज और हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। केस में सुनील चौहान के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपी बनाया गया। 

यूपी के बलिया से पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने लता देवी को 8 मई को यूपी के बलिया से पकड़ लिया। पुलिस 9 मई को उसे कोर्ट में पेश करेगा। पुलिस को लता देवी ने बताया कि ससुराल से भाग गई थी। बलिया में उसकी मुलाकात नागेंद्र सहनी से हुई, बाद में उसी के साथ विवाह कर लिया और बलिया में रहने लगी। इधर महिला के जिंदा होने पर ससुराल पक्ष के वकील का कहना है कि महिला और उसके भाई ने कानून को गुमराह किया है। इसलिए दोनों पर कार्रवाई के साथ केस चलेगा।

टॅग्स :बिहारगोपालगंजक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीजेलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो