लाइव न्यूज़ :

500000 रुपये का चूना, बिहार में शरीफ खानदान की लड़कियों से शादी कराएंगे?, सांगानेर के अंकित कुमार और सवाई माधोपुर के प्रिंस के साथ धोखा, लुटेरी दुल्हन गैंग कारनामा?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2026 22:14 IST

गोपालगंजः दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए, दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ऑटो को रोक लिया। मारपीट और धमकी के बाद दोनों दूल्हों के पास रखा सामान छीन लिया गया। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंजः शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपये और वसूल लिए गए।गोपालगंजः बंजारी मोड़ से दलाल का गुर्गा जादोपुर रोड के एक मैरेज हॉल में ले गया। गोपालगंजः सोमवार सुबह दोनों युवक अपने परिजनों संग बस से गोपालगंज पहुंचे।

गोपालगंजःबिहार में गोपालगंज जिले से एके अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां की रहने वाली लुटेरी दुल्हनों के गैंग ने शादी का झांसा देकर दोनों दूल्हों को पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया और फिर चाकू की नोंक पर दहशत फैलाकर फरार हो गए। इस तरह मोहब्बत के नाम पर ऐसा फरेब रचा गया कि राजस्थान से आए दो नौजवानों को शादी के मंडप से सीधा मायूसी की खाई में धकेल दिया गया। बताया जाता है कि जयपुर के सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर के प्रिंस को उनके ही इलाके के एक दलाल ने भरोसा दिलाया कि बिहार में शरीफ खानदान की लड़कियों से शादी करा देगा। दलाल ने पहले ही दोनों से दो-दो लाख रुपये नगद ऐंठ लिए। ऊपर से शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपये और वसूल लिए गए।

सोमवार सुबह दोनों युवक अपने परिजनों संग बस से गोपालगंज पहुंचे। बंजारी मोड़ से दलाल का गुर्गा उन्हें जादोपुर रोड के एक मैरेज हॉल में ले गया। वहां पहले से मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया और भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई गई। वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

लेकिन जैसे ही दोनों दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए, दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ऑटो को रोक लिया। मारपीट और धमकी के बाद दोनों दूल्हों के पास रखा सामान छीन लिया गया। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं।

दूल्हों के रोकने के प्रयास विफल रहे, क्योंकि दुल्हनें भी पूरी वारदात में शामिल थीं। पीड़ितों ने नगर थाने में दलाल को पकड़कर सौंप दिया और लिखित आवेदन भी दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPatna High CourtबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो