लाइव न्यूज़ :

Gonda News: बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए मायके गई पत्नी, गुस्साए पति ने महिला और ससुर का किया कत्ल, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 14:40 IST

Gonda News: अर्धबेहोशी की हालत में मंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया और उपचार के दौरान मंगल की भी मौत हो गई।

Open in App

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सिरफिरे युवक ने मायके में रह रही अपनी पत्नी तथा ससुर की हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के राजापुर निवासी मंगल (58) ने लगभग आठ वर्ष पहले बेटी संगीता (28) की शादी तरबगंज क्षेत्र के बकसैला निवासी पवन प्रजापति (32) के साथ की थी। उन्होंने बताया कि संगीता अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और मां की मृत्यु के बाद वह पिछले तीन वर्षों से पिता की देखभाल के लिए मायके में ही रह रही थी।

उन्होंने बताया कि पवन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और वह कई बार पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात करता लेकिन संगीता पिता की देखभाल का हवाला देकर साथ जाने से मना कर देती थी। उन्होंने बताया कि पवन को संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद मंगल ने अपनी कुछ जमीन पवन और संगीता के नाम कर दी थी लेकिन बाद में इसी संपत्ति को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहने लगा।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पवन ससुराल पहुंचा और घर के भीतर खाना बना रही पत्नी से झगड़ा करने लगा और गुस्से में उसने बिजली के तार से पत्नी को कई झटके दिए। उन्होंने बताया कि घर में बेटी की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे मंगल का भी उसने गला दबा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अर्धबेहोशी की हालत में मंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया और उपचार के दौरान मंगल की भी मौत हो गई।

त्रिपाठी ने कहा कि घटना के समय शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भाग रहे आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावाच्या ने बताया कि मृतकों के शरीर पर प्रत्यक्ष चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। 

टॅग्स :Gondaयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?