लाइव न्यूज़ :

Gonda Murder: पत्नी के नाम थी जमीन, पति चाहता था बेचना, इनकार करने पर की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2025 10:04 IST

Gonda Murder: दोपहर बाद स्कूल से लौटकर महिला की बेटी करिश्मा खेत में पहुंची, तो मां की लाश देखकर चीख पड़ी।

Open in App

Gonda Murder: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पति ने जमीन के विवाद को लेकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटकी गौरिया निवासी छोटका देवी (45) शुक्रवार को अपने पति छोटेलाल के साथ धान के खेत में निराई कर रही थी। महिला के नाम कुछ जमीन थी, जिसे उसका पति बेचना चाहता था, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी।

इसी बात को लेकर खेत में दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर छोटेलाल ने पत्नी पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और चेहरे पर गहरे घाव लगने तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

दोपहर बाद स्कूल से लौटकर महिला की बेटी करिश्मा खेत में पहुंची, तो मां की लाश देखकर चीख पड़ी। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से खून से सना हंसिया बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

टॅग्स :Gondaउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?