मप्र: शादी करने के लिए कहने पर प्रेमिका की हुई जमकर पिटाई, पीड़िता को आरोपी प्रेमी ने उठाकर पटका-मुंह पर मारी लात

By भाषा | Published: December 25, 2022 08:07 AM2022-12-25T08:07:58+5:302022-12-25T08:18:07+5:30

आपको बता दें कि पीड़िता ने वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। ऐसे में वीडियो शूट करने वाले के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।

Girlfriend thrashed fiercely asking by her to marry in mp rewa accused lover picked her up slapped kicked her face | मप्र: शादी करने के लिए कहने पर प्रेमिका की हुई जमकर पिटाई, पीड़िता को आरोपी प्रेमी ने उठाकर पटका-मुंह पर मारी लात

फोटो सोर्स: Twitter @dinesh6186

Highlightsसोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक लड़के द्वारा एक लड़की को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया है।ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई है और तब से आरोपी फरार भी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्ष की एक लड़की को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर शादी करने के लिए कहने पर पीटा है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है। एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को हुई कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने 24 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मऊगंज क्षेत्र का निवासी है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा है कि लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था और उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने लड़की की पिटाई की है। वीडियो में लड़की आरोपी से शादी करने के लिए कहती नजर आ रही है। आरोपी चिढ़ जाता है और फिर उसे लात मारता है और उसे कई थप्पड़ मारता है। 

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता घटना की जानकारी देने थाने आई थी, लेकिन उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। 

वीडियो सामने आने के बाद आरोपी है फरार, पीड़िता ने वीडियो बनाने वाले के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

इस पर बोलते हुए एसडीओपी नवीन दुबे ने कहा है कि हालांकि, जब हमले का वीडियो सामने आया, तो आरोपी के खिलाफ धारा 323 और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। 

अधिकारी ने आगे कहा है कि पीड़िता ने उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसने वीडियो बनाया और प्रसारित किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Girlfriend thrashed fiercely asking by her to marry in mp rewa accused lover picked her up slapped kicked her face

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे