नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अरावली की पहाड़ियों पर लड़की से सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Published: January 3, 2020 07:22 AM2020-01-03T07:22:06+5:302020-01-03T07:22:36+5:30

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने यौन शोषण का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। हालांकि पुलिस को ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Girl gang raped on Aravalli hills on New Year's Eve | नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अरावली की पहाड़ियों पर लड़की से सामूहिक बलात्कार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

नववर्ष की पूर्व संध्या पर अरावली पहाड़ी पर अपने दोस्त के साथ घूमने गयी सोलह वर्षीय एक लड़की को मानेसर में कासन गांव के पास दो व्यक्तियों ने अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लड़की और उसका दोस्त नववर्ष के अवसर पर गांव के पास पहाड़ पर पिकनिक मनाने गए थे। उसी समय यह घटना हुई।

दोनों जब सेल्फी ले रहे थे तो उसी समय आरोपी श्रवण कुमार (34) और नितेश मिश्रा (30) की नजर उन पर पड़ी। वे लड़की और उसके दोस्त के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार विरोध करने पर कुमार और मिश्रा ने लड़की के दोस्त को पीटा। इसके बाद दोनों ने लड़की के साथ बलात्कार किया।

पीड़ितों ने जब वहां कुछ अन्य लोगों को देखा तो चिल्लकार मदद की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा जा सका और पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया से जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने यौन शोषण का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। हालांकि पुलिस को ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Web Title: Girl gang raped on Aravalli hills on New Year's Eve

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे