नोएडाः GIP मॉल के टॉप फ्लोर से कूद कर लड़की ने दी जान, ब्वॉयफ्रेंड से ‌थी नाराज

By खबरीलाल जनार्दन | Published: July 7, 2018 04:23 PM2018-07-07T16:23:30+5:302018-07-07T16:44:01+5:30

दिल्ली एनसीआर के मशहूर जीआईपी मॉल में युवती के छलांग लगाने से भारी हड़कंप मच गया है।

Girl commits suicide in Noida's GIP Mall, cops yet to identify deceased | नोएडाः GIP मॉल के टॉप फ्लोर से कूद कर लड़की ने दी जान, ब्वॉयफ्रेंड से ‌थी नाराज

नोएडाः GIP मॉल के टॉप फ्लोर से कूद कर लड़की ने दी जान, ब्वॉयफ्रेंड से ‌थी नाराज

नई दिल्ली, 7 जुलाईः दिल्ली एनसीआर के नोएडा में शनिवार दोपहर एक लड़की ने चर्च‌ित दी ग्रेट इंडिया प्लेस (जीआईपी) मॉल के टॉप फ्लोर से छलांग लगा दी है। युवती के नीचे गिरते ही मॉल में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती की हालत देखते ही मॉल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आननफानन में युवती को नजदकी अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां डॉक्टरों युवती को मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती मॉल में दो लड़कों के साथ घूम रही थी। उसी के कुछ दिन बाद यह घटना घटी। कई वेब पोर्टल इसे ब्वॉयफ्रेंड से नाराजगी के चलते उठाया गया कदम बता हरे हैं। लेकिन पुलिस ने अभी अपनी तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया है। प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार युवती काफी समय से मॉल में दो युवकों साथ इधर-उधर घूम रही थी। शुरुआती जानकारी में युवती को बरौला रहने वाली बताई गई।

अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर मामा ने सगी भांजी को दिया जिंदगी भर का दर्द!

पुलिस मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस उन लड़कों की भी खोजबीन शुरू कर चुकी है। वे लड़के मॉल में घटना घटते ही वहां से फरार हो गए। लड़की ने गुलाबी टी-शर्ट और काले रंग की ट्राउजर पहन रखी थी।

Web Title: Girl commits suicide in Noida's GIP Mall, cops yet to identify deceased

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे