लाइव न्यूज़ :

तुम सिर्फ मेरी हो और किसी की नहीं हो सकती?, 25-वर्षीय प्रेमी श्रीकांत चौधरी ने प्रेमिका को जंगल में बुलाया और गला घोंटकर हत्या की, साथ गई सहेली को हथियार से काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 16:32 IST

Giridih: खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत की जांच करते हुए सोमवार को गवां थाना क्षेत्र के महातपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या करने की बात कबूल कर ली और पुलिस को जगह भी दिखाई, जहां शव छिपाए गए थे।आरोपी ने कबूल किया कि उसका एक महिला से प्रेम संबंध था।शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में 25-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर किसी और के साथ संबंध के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसने घटना की गवाह एक अन्य महिला की भी हत्या कर दी। उसने बताया कि दोनों महिलाएं शुक्रवार से लापता थीं, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत की जांच करते हुए सोमवार को गवां थाना क्षेत्र के महातपुर निवासी श्रीकांत चौधरी को हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान चौधरी ने दोनों महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल कर ली और पुलिस को वह जगह भी दिखाई, जहां शव छिपाए गए थे।’’ प्रसाद ने बताया कि शव देर रात चरखी नीमाडीह जंगल से बरामद किए गए। एसडीपीओ ने कहा, ‘‘आरोपी ने कबूल किया कि उसका एक महिला से प्रेम संबंध था।

और उसे शक था कि उसका (महिला का) किसी अन्य युवक के साथ संबंध है। उसने (आरोपी ने) प्रमिका को जंगल में बुलाया था, लेकिन वह अपने साथ अपनी सहेली को भी ले आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चौधरी ने पहले अपनी मित्र का गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर दूसरी महिला की भी धारदार हथियार से मार डाला। हमने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?