लाइव न्यूज़ :

गाजीपुरः पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या, शख्स ने  फांसी लगाकर खुदकुशी की, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 16:05 IST

उत्तर प्रदेशः सादात बाजार के रहने वाले शिवदास सोनकर (35) ने रविवार रात अपनी पत्नी रीना (32), बेटे आरव (10) तथा बेटी सेजल (आठ) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलने पर आज सुबह चारों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि यह घटना गृह कलह के कारण घटी है।

गाजीपुरः गाजीपुर जिले की जखनिया तहसील स्थित सादात बाजार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सादात बाजार के रहने वाले शिवदास सोनकर (35) ने रविवार रात अपनी पत्नी रीना (32), बेटे आरव (10) तथा बेटी सेजल (आठ) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह चारों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि यह घटना गृह कलह के कारण घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ में बहनोई की हत्या, बहन को किया घायल

मेरठ जिले में झूठी शान की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह करने वाली एक महिला के भाइयों ने सोमवार को अपने बहनोई की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई अपनी बहन को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि सरधना कस्बे में गढ़ी खटीकान मोहल्ला निवासी जैकी उर्फ पटवारी (25) ने करीब दो माह पहले अपने पड़ोस में ही रहने वाली अपनी ही जाति की युवती आंचल से अदालत में शादी कर ली थी। इससे युवती के परिजन नाराज थे।

उन्होंने बताया कि आज सुबह युवती के भाइयों अंशू और सागर खटीक ने जैकी के घर में घुसकर उसे पहले गोली मारी और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। कुमार के मुताबिक, बीच-बचाव की कोशिश में जैकी की पत्नी आंचल भी चाकू लगने से घायल हो गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के मुख्य अभियुक्त अंशु को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया असलहा भी बरामद किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?