लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर: मदरसे में हुए रेप केस में खुलासा, नाबालिग नहीं बालिग है आरोपी!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 10:10 IST

आरोपी की बोन ओसिफिक्सशन टेस्ट रिपोर्ट मिली है जिसमे ये जाहिर हो रहा है कि आरोपी नाबालिग ना होकर बालिग है।

Open in App

गाजियाबाद, 1 मई: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में नाबालिग लड़की (10 साल)का अपहरण और बलात्कार का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार पीड़ित बच्ची को गाजियाबाद के एक मदरसे ले जाया गया जहां उसके साथ रेप किया गया है। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद नाबालिग बलात्कार केस: Crime branch की टीम ने किया मदरसे का दौरा

 ऐसे में अब इस प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो  क्राइम ब्रांच की जांच में नाबालिग आरोपी के बालिग होने के संकेत मिले हैं। आज जुवेनाइट जस्टिस बोर्ड में इस रिपोर्ट को पेश किया जाएगा। खबर के अनुसार क्राइम ब्रांच की अब तक की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी बालिग है।मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बतलाकर बाल सुधार गृह भेज दिया था।

ऐसे में क्राइम ब्रांच को नाबालिग आरोपी की बोन ओसिफिक्सशन टेस्ट रिपोर्ट मिली है जिसमे ये जाहिर हो रहा है कि आरोपी नाबालिग ना होकर बालिग है। क्राइम ब्रांच नाबालिग आरोपी की इस रिपोर्ट को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करेगी। इससे साफ जाहिर होता है कि इस मामले में लोकल पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आरोपी पर बालिग होने के आधार पर केस आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप, मौलवी की गिरफ्तारी की मांग

जानें क्या है मामला

21 अप्रैल को पीड़ित लड़की के पिता ने  पुलिस को सूचना दी कि उसकी लड़की बाजार गई थी और वहीं से लापता हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस को जांच के दौरान पता गया है कि आरोपी के मदरसे में है। उसके बाद लड़की को वहां से बरामद कर लिया गया।

 वहीं, कहा जा रहा है लड़की के बयान के बाद आरोपी को सुधारगृह फिलहाल भेजा गया है। वहीं, इस पूर प्रकरण में मौलवी का नाम भी आ रहा है जिस कारण से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं,इस मामले को लेकर गाजीपुर में लोगों ने आज प्रदर्शन किया और मौलवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने