लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को युवक ने किया अगवा, दुष्कर्म के बाद एक की हत्या, दूसरी बरामद, आरोपी अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 19, 2022 21:11 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है।चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया। छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया।

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया।

परिजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की और चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया। उन्होंने बताया कि रात के समय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया।

उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह काफी छानबीन के बाद पुलिस ने नौ साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किया, उसके नीचे के कपड़ों पर खून के कुछ धब्बे देखे गए। अधिकारी ने बताया कि कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुनिराज ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान कपिल ने कबूल किया कि दुष्कर्म के बाद उसने नौ साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो