लाइव न्यूज़ :

16 जून को शादी, 24 जुलाई को 35 वर्षीय दिव्यांग और बेरोजगार पति को 19 वर्षीय पत्नी ने कुएं में धकेला और पास में पड़े पत्थर फेंके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 12:36 IST

Ganjam: घटना गत रविवार रात को हुई, लेकिन महिला के ससुर द्वारा बेलगुंठा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया।

Open in App
ठळक मुद्देजोड़े की शादी 16 जून को हुई थी।पत्नी के साथ तीखी बहस हुई।धकेल दिया और पास में पड़े पत्थर फेंके।

Ganjam: ओडिशा के गंजाम जिले में एक नवविवाहिता द्वारा पति के दिव्यांग और बेरोजगार होने की जानकारी होने पर उसे कुएं में धकेलने और पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के सुदुमसारा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय महिला को बृहस्पतिवार को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके 35 वर्षीय पति का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना गत रविवार रात को हुई, लेकिन महिला के ससुर द्वारा बेलगुंठा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया।

इस जोड़े की शादी 16 जून को हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जब पति घर के पीछे खुले में था तब पत्नी के साथ उसकी तीखी बहस हुई और आक्रोशित पत्नी ने उसे कुएं में धकेल दिया और पास में पड़े पत्थर फेंके। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला पति के दिव्यांग और बेरोजगार होने की जानकारी मिलने के बाद से आक्रोशित थी।’’

पुलिस ने बताया कि पति के चिल्लाने पर महिला ने सीढ़ी लगाकर उसे बचाया। बचाए जाने के बाद पीड़ित पिता के पास गया और आपबीती बताई। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। बेलगुंठा पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक रेबती सबर ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?