लाइव न्यूज़ :

गंजामः 11 से 15 साल की 2 नाबालिग बहनों को अगवा कर 4 बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म?, शादी समारोह में गईं थी पीड़िता और बहला फुसलाकर ले गए और

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 09:49 IST

Ganjam: गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। पीड़ितों में से एक पास के गांव की रहने वाली थी, जबकि दूसरी का गांव घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार शाम को गोलंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।दोनों में से एक को पीड़िता जानती थी। इसके बाद से वे लापता थीं।

Ganjam: ओडिशा के गंजाम जिले में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों को अगवा कर चार बदमाशों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब एक पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार शाम को गोलंथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 से 15 साल की दोनों पीड़िताएं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार रात एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। पीड़ितों में से एक पास के गांव की रहने वाली थी, जबकि दूसरी का गांव घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर था।

पुलिस ने बताया कि कम से कम दो आरोपी उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, दोनों में से एक को पीड़िता जानती थी। इसके बाद से वे लापता थीं। देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिवार के सदस्यों ने उन्हें आस-पास के इलाकों में तलाश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी उन्हें अपनी मोटरसाइकिल से नजदीक के एक स्थान पर ले गए और उन्हें बंधक बना लिया।

आरोपियों ने उन्हें छोड़ने से पहले कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता बुधवार की सुबह घर लौटने में कामयाब रहीं और जब परिवार के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की तब उन्होंने अपनी आपबीती बताई। बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने बताया कि उन्होंने दो पुलिस टीम बनाई हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरवण ने बताया कि पुलिस ने घटना के बारे में पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं और उनकी चिकित्सा जांच कराई जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?