लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर बालिका गृह की पूर्व समवासिन से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में नहीं हुई जख्म की पुष्टि

By भाषा | Updated: September 17, 2019 05:04 IST

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब शुक्रवार की रात्रि वह अपने मुहल्ले से गुजर रही थी तो तभी चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने उसे अपनी गाड़ी के भीतर खींचकर जबरन बिठा लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।सभी नामजद आरोपी हैं और पीड़िता के परिचित हैं।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नगर थाना अंतर्गत इंदिरा चौक के पास मुजफ्फरपुर बालिका गृह की एक पूर्व समवासिन के साथ चलती गाड़ी में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में मेडिकल जांच रिपोर्ट में किसी बाहरी और अंदरूनी जख्म की पुष्टि नहीं हुई है । पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने सोमवार को बताया कि मामले में आयी मेडिकल जांच रिपोर्ट में किसी बाहरी और अंदरूनी जख्म की पुष्टि नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी तो ऐसे में हो सकता है कि झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया हो। पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना निवासी उक्त युवती की शिकायत पर उसे महिला थाना के संरक्षण में इलाज के लिए शनिवार देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को मेडिकल जांच डाक्टरों की टीम द्वारा की गयी थी।पीड़िता ने आरोप लगाया था कि जब शुक्रवार की रात्रि वह अपने मुहल्ले से गुजर रही थी तो तभी चार पहिया वाहन में सवार चार युवकों ने उसे अपनी गाड़ी के भीतर खींचकर जबरन बिठा लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। यह पूछे जाने पर कि आरोपियों में से एक के वायरल हुए ऑडियो से पुलिस को जांच में मदद मिलेगी, जयंतकांत ने कहा कि सभी नामजद आरोपी हैं और पीड़िता के परिचित हैं।आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। पिछले साल मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने पर गत वर्ष 26 जुलाई को राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को जांच के लिए सौंप दिया था।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

ज़रा हटकेक्या मोहब्बत सचमुच हर दीवार ढहा देती है? बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश शाह और उसी स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने कर ली शादी

क्राइम अलर्टOdisha: नाबालिग छात्रा के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक बलात्कार, प्राइवेट स्कूल के 4 टीचर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टस्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास