मनाली में घूमने आई 30 साल की रूसी महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों की नहीं हो पाई पहचान

By भाषा | Published: October 27, 2018 03:30 AM2018-10-27T03:30:17+5:302018-10-27T03:30:17+5:30

एक रूसी महिला ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात लोगों ने मनाली में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Gangrape with Russian woman coming to Manali, accused of not being identified | मनाली में घूमने आई 30 साल की रूसी महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों की नहीं हो पाई पहचान

मनाली में घूमने आई 30 साल की रूसी महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों की नहीं हो पाई पहचान

एक रूसी महिला ने आरोप लगाया है कि दो अज्ञात लोगों ने मनाली में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गुरूवार की रात को भोजन करने के बाद जब 30 वर्षीय एक रूसी महिला एक सुनसान क्षेत्र से गुजर रही थी, उस समय यह घटना हुई।

अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की शिकायत पर मनाली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई है। मनाली थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे है।

Web Title: Gangrape with Russian woman coming to Manali, accused of not being identified

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे