लाइव न्यूज़ :

गजपतिः नारी शक्ति ने किया न्याय?, यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं ने 60 वर्षीय शख्स को हत्या कर जलाया, वार्ड सदस्य सहित 10 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 14:57 IST

मोहना थाना प्रभारी बसंत सेठी ने कहा, "हमें पता चला कि उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया था।"

Open in App
ठळक मुद्देपिछले यौन उत्पीड़न की पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने बाद में एक बैठक की और उसे मार डालने का निर्णय लिया।दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं।यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया

भुवनेश्वरः ओडिशा के गजपति जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के एक समूह ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। मोहना थाना प्रभारी बसंत सेठी ने कहा, "हमें पता चला कि उस व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद उसके शव को जला दिया गया था।"

 

पुलिस ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक जंगल के पास पहाड़ी से जली हुई अस्थियां और राख बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि गांव के एक वार्ड सदस्य सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन जून की रात को हुई जब व्यक्ति ने गांव में 52 वर्षीय विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पिछले यौन उत्पीड़न की पीड़ितों सहित कुछ महिलाओं ने बाद में एक बैठक की और उसे मार डालने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “वे उसके घर गयीं, जहां वह सो रहा था, और 52 वर्षीय विधवा ने अन्य लोगों की मदद से उस व्यक्ति की हत्या कर दी। दो पुरुषों ने भी महिलाओं की सहायता की थी।"

सेठी ने कहा, "गिरफ्तार की गई छह महिलाओं ने यह स्वीकार किया है कि वे उस व्यक्ति द्वारा यौन शोषण का शिकार हो चुकी थीं और उन्होंने इस पीड़ा को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया।" गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार ने कहा, "महिलाओं ने उस व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ पुलिस से शिकायत नहीं की थी और न ही कभी किसी तरह की मदद मांगी थी।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?