लाइव न्यूज़ :

Delhi Taja Khabar: आइसक्रीम को लेकर बहस होने पर युवक की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2020 11:01 IST

महज एक आईसक्रीम के लिए चार युवकों ने पीट पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना दिल्ली के रोहीणी की है जहां केवल आईसक्रीम को लेकर हुई बहस ने एक युवक की जान ले ली ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रोहिणी में केवल आईसक्रीम की बहस को लेकर युवक को चार लोगों ने पीट- पीट कर हत्या कर दी।घटना में शामिल चारों आरोपियों को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली के रोहिणी में केवल आईसक्रीम की बहस को लेकर युवक को चार लोगों ने पीट- पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अमित शर्मा के नाम से हुई है। 35 वर्षीय अमित दिल्लीरोहिणी के रहने वाले थे। बाइक पर सवार चार युवकों ने लाठी डंडे से हमला कर अमित को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस के मुताबिक अमित शर्मा अपने बहनोई के साथ रात को खाना खाने के बाद बाहर आईसक्रीम खाने गए। जहां पर वह आईसक्रीम लेने रुके वहां चार बाइक सवार पहले से मौजूद से थे। आईसक्रीम लेने के दौरान बहसा बहसी शुरू हो गई। जिसके बाद अमित वहां से चले गए। लेकिन चारों आरोपियों ने उनका पीछा किया। 

रोहिणी के सेक्टर 3 में चारों ने अमित और उनके बहनोई पर लाठी से हमला कर दिया। अमित को काफी गहरी चोटें आईं। उनके बहनोई मामूली रुप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अमित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित के बहनोई की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। करण, लक्ष्य, धीरज और छोटू उनका नाम है। 

 पुलिस के पूछताछ से पता चला कि लक्ष्य एमबीबीएस कर चुका है। घटना में शामिल चारों आरोपियों को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लाठी और दो बाइक जब्त की है। मामला दर्ज कर लिया गया है बाकि जांच चल रही है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्लीरोहिणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी