लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में पहली बार कोटपा एक्ट की 4 धाराओं में प्रकरण दर्ज, जांच में 42 लाख रुपये से अधिक की तम्बाकू जब्त

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 18, 2022 21:46 IST

इंदौर संभाग के खरगोन शहर में सोमवार को खंडवा रोड स्थित तीन मंजिला सुनसान मकान में जिला प्रशासन के 6 विभागों ने एक साथ जांच आरम्भ की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रारम्भिक रूप से जांच में 42 लाख रुपये से अधिक की तम्बाकू व अन्य सामग्री जब्त की गई हैतम्बाकू उत्पाद अधिनियम ( कोटपा ) 2003 की धारा 5, 7, 20 और 22 में प्रकरण दर्ज किया गया हैइस कारखाने में अलग-अलग मंजिल पर करीब 30 श्रमिक कार्यरत पाए गए

इंदौर: प्रदेश में पहली बार तम्बाकू उत्पाद से जुड़े कारोबार पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इंदौर संभाग के खरगोन शहर में सोमवार को खंडवा रोड स्थित तीन मंजिला सुनसान मकान में जिला प्रशासन के 6 विभागों ने एक साथ जांच आरम्भ की। बताया गया कि प्रारम्भिक रूप से जांच में 42 लाख रुपये से अधिक की तम्बाकू व अन्य सामग्री जब्त की गई है। 

खरगोन खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल अवास्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोटपा एक्ट में पहला मामला है जिसमें विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। शहर में तम्बाकू के अवैध कारोबारी ब्रजेश टोबेको (जय अम्बे घोड़ा छाप तम्बाकू खंडवा रोड खरगोन) पर  सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम ( कोटपा ) 2003 की धारा 5, 7, 20 और 22 में प्रकरण दर्ज किया गया है।       इस पूरी कार्यवाही को लेकर खरगोन एसडीएम श्री ओमनारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को सुनसान मकान की जांच के बाद तम्बाकू के अवैध कारोबार का पता चला था। मंगलवार को जिला प्रशासन के 6 विभागों ने अलग-अलग अधिनियमों में प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है। तम्बाकू के अवैध कारोबार में 42 लाख रुपये की अवैध तम्बाकू जब्त कर कारखाने को सील किया गया। 

इस कारखाने में अलग-अलग मंजिल पर करीब 30 श्रमिक कार्यरत पाए गए। कार्यवाही में 5932 किलो. तम्बाकू जब्त की गई। इसके अलावा शहर के खसखसवाड़ी में भी मकान सह गोडाउन की संदेह होने पर जांच की गई। यहाँ से 83 बोरो में अवैध तम्बाकू बरामद की गई। हालांकि यहां अभी पूरी जांच होना बाकी है। खंडवा रोड़ स्थित कारखाने में  ब्रजेश टोबेको तम्बाकू विक्रेता की जांच के बाद 5 विभागों ने अलग-अलग प्रकरण बनाये है। यहां टैक्स चोरी का भी संदेह है। इसकी भी छानबीन जारी है। इस अवैध तम्बाकू के कारखाने पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। 

बाल श्रम, माप विज्ञान, भू संहिता और घरेलू संयोजन के प्रकरण भी बने    सोमवार को हुई कार्यवाही के बाद शामिल विभागों ने मंगलवार को भी आवश्यक छानबीन जारी रखी। इसके बाद 5 विभागों ने प्रकरण पंजीबद्ध किये है। जबकि 2 विभागों की अभी भी जांच जारी है। इस सम्बन्ध में एसडीएम श्री सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार श्रम, स्वास्थ्य,बिजली,नापतोल और राजस्व विभाग ने अलग अलग अधिनियम में प्रकरण बनाये है। जबकि नगर पालिका द्वारा अभी भी जांच की जा रही है। इसी तरह इस पूरे मामले में भारी संख्या में जीएसटी चोरी का संदेह होने से टैक्स निरीक्षक भी जांच में जुटे है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला