लाइव न्यूज़ :

पिता की घिनौनी हरकत, 16 साल की बेटी के साथ करता रहा कई दिनों तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 12:18 IST

आरोपी पिता ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देचाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यकर्तओं ने आरोपी-पिता की शिकायत सेक्टर 36 इलाके के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। आरोपी को शुक्रवार( 17जनवरी) को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। 

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी 16 साल की बेटी के साथ 6 महीने तक लगातार रेप करने के बाद गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने गुरुवार (16 जनवरी) को आरोपी-पिता को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि 35 वर्षीय आरोपी पेशे से राजमिस्त्री है।

पुलिस को इस घिनौनी हरकत के बारे में तब जानकारी मिली, जब बलात्कार पीड़ित लड़की को महसूस हुआ कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को कॉल कर इस बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प के कार्यकर्ताओं ने उसकी मेडिकल जांच करवाई। जिसमें लड़की चार महीने की गर्भावती पाई गई।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक चाइल्ड हेल्पलाइन की एक कार्यकर्ता रावी देवी ने बताया, 'पीड़िता अपने माता-पिता और चार भाई- बहनों के साथ खजेरी गांव में रहती थी। छह महीने पहले लड़की की माता अपने पति से झगड़ने के बाद उत्तर प्रदेश चली गई थी।

जिसके बाद आरोपी की बहन सभी बच्चों को अपने घर ले गई। इसके कुछ समय बाद आरोपी-पिता अपनी 16 साल की बेटी को घर वापस ले आया और उससे करवा चौथ पर व्रत करने की जबरदस्ती की। आरोपी पिता ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया।'

चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यकर्तओं ने आरोपी-पिता की शिकायत सेक्टर 36 इलाके के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ आईपीसी के धारा 376(बलात्कार) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' यानी पॉक्सो (पीओसीएसओ) एक्ट की  धारा 4 और 6धारा  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार( 17जनवरी) को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :चंडीगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी