17 साल की लड़की का गला रेतकर हत्या, परिजनों ने कहा-दुष्कर्म के बाद मार डाला

By भाषा | Published: January 8, 2022 05:52 PM2022-01-08T17:52:00+5:302022-01-08T17:53:20+5:30

जाफरगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक गांव की 17 साल की एक किशोरी शौच के लिए जंगल गयी थी।

Fatehpur 17-year-old girl murdered slitting her throat relatives said killed after rape | 17 साल की लड़की का गला रेतकर हत्या, परिजनों ने कहा-दुष्कर्म के बाद मार डाला

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी गयी है।

Highlights परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका गला रेता शव सरसो के खेत में मिला।परिजन दुष्कर्म या दुष्कर्म में असफल होने पर हत्या की आशंका जता रहे हैं।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले के ललौली थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक गांव में शनिवार को 17 साल की लड़की का गला रेता हुआ शव बरामद किया। लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म या दुष्कर्म में असफल होने पर हत्या की आशंका जताई है।

जाफरगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक गांव की 17 साल की एक किशोरी शौच के लिए जंगल गयी थी और करीब एक घण्टे तक घर वापस न होने परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका गला रेता शव सरसो के खेत में मिला।

सिंह ने बताया कि लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे उसके परिजन दुष्कर्म या दुष्कर्म में असफल होने पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी गयी है।

मुंबई: व्यक्ति ने लिव-इन में साथ रह रही महिला की हत्या की

मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को ‘लिव-इन’ में साथ रह रही महिला के चरित्र पर संदेह के कारण गला काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजू नील (42) ने बृहस्पतिवार तड़के साकीनाका के संघर्ष नगर इलाका स्थित अपने आवास में 29 वर्षीय महिला पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि नील के पड़ोसियों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला को खून से लथपथ अवस्था में पाया और उसके गले, पेट, सीने और सिर पर चोट के निशान थे। महिला की बहन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

मुजफ्फरनगर में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नौ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 10 और 14 साल की उम्र के दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले जिले के काकरोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दो लड़कों ने कथित तौर पर उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने घर के बाहर उनके साथ खेल रही थी। पीड़िता की मां ने दोनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बच्ची की मां ने कहा कि दोनों लड़के उसकी बेटी को एक सुनसान जगह ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

Web Title: Fatehpur 17-year-old girl murdered slitting her throat relatives said killed after rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे