लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद: जान की कीमत केवल 500 रुपये?, पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2024 20:16 IST

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सलाउद्दीन के बच्चों ने अपने पिता को घायल हालात में देखा तो उन्होंने एक चिकित्सक को बुलाया।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।आरोपी पवन को घर से गिरफ्तार कर लिया।

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में महज 500 रुपये के लिए एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना शनिवार देर रात को चांदपुर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सलाउद्दीन के रूप में हुई है, जो चांदपुर में पिछले सात-आठ वर्ष से रह रहा था और छोटा-मोटा काम करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि सलाउद्दीन ने गांव के ही रहने वाला पवन नाम के एक युवक से 500 रुपये उधार लिये थे और इसे नहीं चुका पाने की वजह से आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। प्रवक्ता ने बताया कि जब सलाउद्दीन के बच्चों ने अपने पिता को घायल हालात में देखा तो उन्होंने एक चिकित्सक को बुलाया।

जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पवन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका एक साथी अभी भी फरार है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश: व्यक्ति ने लाठी-डंडों से पीटकर छोटे भाई की हत्या की

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक गांव में रविवार सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अपने ही छोटे भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ललौली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि कोर्रा कनक डरियार गांव में रविवार सुबह खाली पड़ी जमीन में बकरी और मवेशी बांधने को लेकर रजोन (43) और उसके छोटे भाई रामप्रसाद (28) के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि रजोन ने अपने छोटे भाई रामप्रसाद के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि हमले में रामप्रसाद की मौत हो गई और आरोपी रजोन मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में रजोन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?