लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 3, 2020 14:53 IST

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बीती रात थाना सदर बाजार पुलिस और अभिसूचना विंग के संयुक्त दल ने दिल्ली रोड पर आवास विकास क्षेत्र में जांच के दौरान एक इनोवा कार को रोका तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।भटनागर ने बताया कि प्रवीण मुकीम काला गैंग का प्रमुख शूटर है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, 49 ग्राम चरस और पांच किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है।  

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बीती रात थाना सदर बाजार पुलिस और अभिसूचना विंग के संयुक्त दल ने दिल्ली रोड पर आवास विकास क्षेत्र में जांच के दौरान एक इनोवा कार को रोका तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस बीच एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने घायल प्रवीण उर्फ कुक्कु निवासी भूरा कैराना शामली, राशिद उर्फ गुलफाम निवासी छछरोली थाना यमुनानगर हरियाणा और उस्मान पुत्र खुर्शीद निवासी बाडी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। भटनागर ने बताया कि प्रवीण मुकीम काला गैंग का प्रमुख शूटर है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, 49 ग्राम चरस और पांच किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी