लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने पति करण देव को पहले नींद की गोली दी और फिर बिजली का झटका देकर मार डाला?, करण के छोटे भाई कुणाल देव और पत्नी अरेस्ट, 'चैट' से खुले राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 10:44 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, महिला और उसका साथी (जो करण के चाचा का बेटा है) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण को नींद की गोलियां देने के बाद बिजली का झटका देकर मार डाला। हत्या के बाद वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर गई।करण की मौत हो गई है जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।

नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी और चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि दोनों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से करण देव की मौत के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, महिला और उसका साथी (जो करण के चाचा का बेटा है) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर उसकी पत्नी और उसके साथी ने करण को नींद की गोलियां देने के बाद बिजली का झटका देकर मार डाला। हत्या के बाद वह पास में ही अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण की मौत हो गई है जिसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया है। बुधवार को करण के छोटे भाई कुणाल देव ने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई की मौत की परिस्थितियों पर संदेह व्यक्त किया।

पुलिस ने बताया कि देव को करण की पत्नी और उसके साथी के बीच 'चैट' मिली है, जिसमें उन्होंने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या की सज़ा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?