लाइव न्यूज़ :

कई महिला से इश्क, हर दिन शराब पीना, पत्नी सुरजी मझियान ने लाठी-दरांती से पति सुरेश हांसदा की हत्या की और शव को 10 दिन तक घर के अंदर दफनाये रखा, ऐसे खुली पोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 12:18 IST

Dhanbad: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को बाहर निकालने के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए जिला प्रशासन को एक अनुरोध पत्र भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद ही हम शनिवार को शव बाहर निकालेंगे।अनुपस्थिति के बारे में अलग-अलग बयान देना शुरू किया, तो पड़ोसियों को भी संदेह हुआ।पति की लाठी और दरांती से हत्या कर दी है। हम हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं।

Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में एक आदिवासी महिला ने अपने शराबी पति की विवाद के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को 10 दिनों से अधिक समय तक घर के अंदर दफनाये रखा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना टुंडी थानाक्षेत्र के तिलैयातन गांव की है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव शनिवार को निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा। टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि सुरजी मझियान (42) ने अपने पति सुरेश हांसदा (45) की हत्या कर दी और शव गांव में मिट्टी से बने घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। उमा शंकर ने कहा, ‘‘मामला तब सामने आया जब सुरेश हांसदा के रिश्तेदारों को संदेह हुआ।

सुरेश हांसदा एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ और पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद ही रिश्तेदारों ने शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना दी। पत्नी अपने पति की अनुपस्थिति के बारे में अलग-अलग बातें कह रही थी, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।’’ उमा शंकर ने कहा, ‘‘महिला ने दावा किया कि वह अपने पति के साथ अक्सर होने वाले झगड़ों से तंग आ चुकी थी। उसका पति लगभग हर दिन शराब पीकर आता था और उसके कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसने अपने पति की लाठी और दरांती से हत्या कर दी है। हम हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शव को बाहर निकालने के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए जिला प्रशासन को एक अनुरोध पत्र भेजा है। उन्होंने कहा, ‘‘जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद ही हम शनिवार को शव बाहर निकालेंगे और शव को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने अपने पति की अनुपस्थिति के बारे में अलग-अलग बयान देना शुरू किया, तो पड़ोसियों को भी संदेह हुआ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDhanbadझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?