दो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 14:05 IST2025-12-28T14:04:30+5:302025-12-28T14:05:26+5:30

त्रिपुराः हालत खतरे से बाहर बताई गई है।” उन्होंने बताया कि शनिवार को कमलपुर थाना में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Dhalaai tripura Mother 2 sons dragged out house villagers beaten severely made wear garland shoes Brutality woman | दो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

सांकेतिक फोटो

Highlightsसूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला सड़क पर पड़ी हुई थी।अम्बासा स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया।अधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अगरतलाः त्रिपुरा के धलाई जिले में विवाहेतर संबंध रखने के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी और उसे जूते की माला पहनने को मजबूर किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह कमलपुर थाना क्षेत्र के हररखोला गांव में ग्रामीणों के एक समूह ने महिला को उसके घर से घसीटकर बाहर निकाला और उसकी पिटाई की। पीड़िता दो बेटों की मां है। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने महिला को जूतों की माला पहनने के लिए भी मजबूर किया। एक अधिकारी ने बताया, घटना की “सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला सड़क पर पड़ी हुई थी।

बाद में उसे अम्बासा स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सीटी स्कैन किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।” उन्होंने बताया कि शनिवार को कमलपुर थाना में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अब तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष झरना देबबर्मा ने रविवार को इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना को लेकर पहले ही एक मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। देबबर्मा ने कहा, “हम महिला के साथ की गई बर्बरता और अपमान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

लोगों को कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है। मैं पुलिस से आग्रह करती हूं कि इस घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।” उन्होंने कहा, “हम कल पीड़िता से मिलने के लिए कमालपुर में एक टीम भेजेंगे और टीसीडब्ल्यू अपनी सकरात्मक भूमिका निभाएगा। त्रिपुरा महिला आयोग महिला को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा।”

Web Title: Dhalaai tripura Mother 2 sons dragged out house villagers beaten severely made wear garland shoes Brutality woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे