लाइव न्यूज़ :

Deoria News: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 10:28 IST

Deoria News: 12 वर्षीय बच्ची को 100 रुपये का लालच देकर उससे बलात्कार किया।

Open in App

Deoria News: देवरिया जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के नौ साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक विपिन बिहारी मिश्रा ने बताया, ‘‘विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी गिरिराज तिवारी को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

साथ ही, उसे 21,000 रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया गया।’’ मिश्रा ने बताया कि घटना 29 मई 2016 की है। भलुवानी क्षेत्र के एक गांव के निवासी गिरिराज तिवारी ने अपने घर के दरवाजे पर खेल रही 12 वर्षीय बच्ची को 100 रुपये का लालच देकर उससे बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने भलुवानी थाने में मामला दर्ज कराया था।

मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद, अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म, धमकी देने और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधों का दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। भाषा सं जफर खारी खारी

टॅग्स :यूपी क्राइमरेपउत्तर प्रदेशजेलउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?