लाइव न्यूज़ :

Deoria: घर में अकेली थी 5 साल की बच्ची?, रात 9 बजे घर में घुसकर 12 वर्षीय किशोर ने किया हैवानियत, हिरासत में आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2024 21:45 IST

Deoria: किशोर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पीड़िता के घर में घुस गया जिस समय वह घर पर अकेली थी और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देधाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

Deoria:उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 12 साल के एक किशोर ने घर में घुसकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। सलेमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक शुक्ल ने बताया, ‘‘किशोर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पीड़िता के घर में घुस गया जिस समय वह घर पर अकेली थी और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।’’ पिता की तहरीर पर शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली में 34-वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

राष्ट्रीय राजधानी में 34-वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे अर्धचेतन अवस्था में फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, एक राहगीर ने महिला को सराय काले खां इलाके में देखा और पुलिस को शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर ले गई। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न कहीं अन्यत्र किया गया और बाद में सराय काले खां इलाके में फेंक दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने एक साल पहले ओडिशा स्थित अपना घर छोड़ दिया था और तब से दिल्ली में रह रही थी। अधिकारी ने बताया, "पीड़िता दिल्ली के कटवारिया सराय में एक अन्य महिला के साथ रहती थी।"

उन्होंने बताया कि बाद में अगस्त में एक विवाद के कारण उसे वहां से चले जाने को कहा गया और वह कई दिनों तक फुटपाथ पर ही रही। अधिकारी ने बताया कि वह स्नातक है और उसे पहले दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जमरूदपुर में देखा गया था, जहां उसने कथित तौर पर एक घर में जबरन घुसने की कोशिश की थी।

उन्होंने बताया कि हालांकि उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। अधिकारी ने कहा, "वह अपना बयान बदल रही है और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रही है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उसे निगरानी में रखा गया है।" पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

लखनऊ में युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जानकीपुरम पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मोहम्मद आफताब (20) आठ अक्टूबर की शाम को घर से लापता हो गया था।

बाद में उसका शव मडियांव पुलिस थाना क्षेत्र में घैला पुल के नीचे से 11 अक्टूबर को बरामद किया गया। आफताब के पिता मोहम्मद अल्ताफ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आफताब की हत्या उसी इलाके के रहने वाले फाजिल और अफाक ने की थी। बयान में कहा गया, ‘‘हत्या की वजह उस लड़की से आफताब की दोस्ती थी, जिसके साथ फाजिल की शादी तय हुई थी।

पूछताछ में फाजिल और उसके सहयोगी ने कबूल किया कि इसी के चलते उन लोगों ने आफताब की हत्या की। हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया।’’ पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालने और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...