लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी 14 बार जबरन गर्भपात कराने की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2022 11:56 IST

राजधानी दिल्ली में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में लिखा है कि महिला का उसके पार्टनर ने जबरन 14 बार गर्भपात कराया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक उसका 14 बार जबरन गर्भपात कराया गया।महिला का पति एक प्राइवेट कपंनी में काम करता है पुलिस ने उससे पूछताछ की।नोट में लिखा है कि महिला के लिव-इन पार्टनर ने उससे शादी का वादा किया लेकिन बाद में मुकर गया।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के जैतपुर में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना 5 जुलाई की है। महिला के पास से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक 33 साल की महिला ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके लिव-इन पार्टनर ने पिछले 8 सालों में 14 बार जबरन उसका गर्भपात कराया है।

हिंदी में लिखे हुए नोट में महिला ने इस बात का जिक्र किया है कि वो लिव इन रिलेशन में अपने पार्टनर के साथ रह रही थी। उसके पार्टनर ने उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबध बनाए। हालांकि बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसकी वजह से महिला के पास अपनी जान देने के अलावा कोई रास्ता नही बचा। पुलिस ने ये भी बताया है कि महिला शादी शुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी। 

अपने पति से 8 साल से अलग रह रही थी महिला

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक 5 जुलाई को पीसीआर को फोन कर जैतपुर में महिला की आत्महत्या की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में पंखे से लटक रही महिला को नीचे उतारा और एम्स भर्ती कराया। हालांकि डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौके से मिले मोबाइल फोन से ये पता लगा है कि महिला पिछले काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी।  महिला का परिवार बिहार का रहने वाले है। उन्हे जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

आरोपी की तलाश जारी 

मामले को लेकर महिला के पति से भी पूछताछ की गई है। वहीं जिस व्यक्ति का जिक्र महिला ने सुसाइड नोट में किया है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस की माने तो डाक्टर ने सुसाइड नोट और विसेरा उन्हे आगे की जांच के लिए सौंप दिए हैं। पुलिस ने आरोपी पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने),  376  (महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने) और 313 (स्त्री की सहमति के बिना गर्भपात कराने ) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। 

टॅग्स :New Delhiक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली समाचारdelhi news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?