लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: अदालत ने UAPA मामले में शरजील इमाम की पुलिस हिरासत तीन दिन बढ़ाई

By भाषा | Updated: September 1, 2020 01:06 IST

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली दंगों की साजिश के मौजूदा मामले में जांच जारी है…। प्रभावी और समुचित जांच के लिये शरजील इमाम को पुलिस हिरासत में सौंपे जाने की मौजूदा याचिका को मैं उपयुक्त पाता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने हर 24 घंटे में शरजील इमाम की चिकित्सा जांच कराने और उसके वकील को हिरासत अवधि शुरू होने से पहले आधे घंटे के लिये मिलने की इजाजत दी। अदालत ने कहा कि आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने पर जांच अधिकारी उसे जेल अधीक्षक को सौंप देंगे जो आगे कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई करेंगे।

नयी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों से जुड़े एक मामले में सख्त गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम की पुलिस हिरासत दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिनों के लिये बढ़ा दी।

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 25 अगस्त को इमाम को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दंगों के सिलसिले में “पूर्व नियोजित साजिश” का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने प्रभावी और समुचित जांच के लिये उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाने का फैसला किया।

जांचकर्ताओं ने आंतकवाद निरोधी कानून के तहत दर्ज मामले की जांच के लिये इमाम की सात दिन की हिरासत मांगी थी। न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, “दिल्ली दंगों की साजिश के मौजूदा मामले में जांच जारी है…। प्रभावी और समुचित जांच के लिये शरजील इमाम को पुलिस हिरासत में सौंपे जाने की मौजूदा याचिका को में उपयुक्त पाता हूं।

हालांकि यह सिर्फ तीन दिन के लिये दी जाती है न कि मांगी गई सात दिन की अवधि के लिये।” अदालत ने हर 24 घंटे में इमाम की चिकित्सा जांच कराने और उसके वकील को हिरासत अवधि शुरू होने से पहले आधे घंटे के लिये मिलने की इजाजत दी। इसके बाद हर 48 घंटे बीतने पर वकील इतनी ही अवधि के लिये उससे मिल सकेंगे।

अदालत ने कहा कि आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने पर जांच अधिकारी उसे जेल अधीक्षक को सौंप देंगे जो आगे कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई करेंगे। अदालत इससे पहले इमाम को चार दिन की पुलिस हिरासत में सौंप चुकी है। भाषा प्रशांत नरेश नरेश

टॅग्स :शर्जील इमामकोर्टदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद अंतरिम ज़मानत पर जेल से बाहर आए, परिवार संग मनाएंगे ईद, भाई की शादी में होंगे शरीक

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी