दिल्ली: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पहले जहर दिया, फिर गलाघोंट कर किया मर्डर

By विनीत कुमार | Published: August 21, 2020 08:52 AM2020-08-21T08:52:56+5:302020-08-21T10:12:41+5:30

दिल्ली में एक महिला द्वारा अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से खुश नहीं थी और अपने प्रेमी संग शादी करना चाहती थी। महिला ने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की भी कई कोशिशें की।

Delhi Unhappy with marriage woman poisons and strangulates husband | दिल्ली: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पहले जहर दिया, फिर गलाघोंट कर किया मर्डर

दिल्ली: महिला ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाई योजना, फिर की पति की हत्याजहर देकर और फिर गला घोंटकर हत्या का आरोप, पुलिस से पूछताछ में मान लिया अपना जुर्म

दिल्ली पुलिस ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। ऐसे आरोप हैं कि महिला ने जांच अधिकारियों को गुमराह करने की भी कोशिश की और बताया कि उसकी पति की मौत बीमारी से हुई है। पुलिस को शक उस समय हुआ जब अस्पताल ने MLC (मेडिको-लीगल केस) में 'लटकाए जाने' का जिक्र किया। महिला आरोपी ने तब कहा कि उसके पति ने आत्महत्य की है।

अलग-अलग बयानों से पुलिस को पत्नी पर शक हुआ। महिला पुलिस से पूछताछ के दौरान भी लगातार अपना बयान बदल रही थी। आखिरकार कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी प्रियंका (30) ने ये कबूल कर लिया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार महिला और उसके पति के बीच 20 साल की उम्र का अंतर था और इनके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला ने पुलिस को बताया कि वो उम्र में इतने बड़े अंतर की वजह से अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसलिए उसने वीरू बर्मा और करन के साथ मिलकर अपने पति को मारने की योजना बनाई।

महिला का वीरू बर्मा से अफेयर था और वो उससे शादी करना चाहती थी। वहीं करन महिला और उसके पति के साथ दिल्ली के बुद्ध विहार क्षेत्र में स्थित घर में रहता था।

महिला ने करन के साथ मिलकर खाने में जहर देकर पति को मारने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को पति पर जब खाना खाने के बाद बेहोशी छाने लगी और वो बैचेनी महसूस करने लगा, तभी प्रियंका और करन ने एक कपड़े से गलाघोंट कर उसकी हत्या कर दी।

मामले में लगातार पड़ताल और कई पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रियंका और करण को गिरफ्तार किया, जबकि वीरू बर्मा अभी भी फरार है।

जांच से पता चला है कि महिला पति की संपत्ति भी अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहती थी। महिला के ससुराल वालों के अनुसार, वो अक्सर अपने पति के साथ झगड़ा भी करती थी।

प्रियंका ने खुलासा किया कि वह मुरादनगर में अपनी बहन पायल के जरिए वीरू बर्मा से मिली थी। उसने कहा कि वह अक्सर उसके घर जाती थी, जहां वह उसके छोटे भाई करन से भी मिलती थी। पुलिस ने बताआ कि महिला का पति मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में काम करता था।

English summary :
A case has been reported of a woman being murdered by her husband in Delhi. The woman was not happy with her husband and wanted to marry her lover. The woman also made several attempts to mislead the police after the murder.


Web Title: Delhi Unhappy with marriage woman poisons and strangulates husband

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे