लाइव न्यूज़ :

कमांडो काजल चौधरी को पति अंकुर ने डम्बल से सिर कुचला, मृतका के भाई को फोन कर कहा- तेरी बहन को मार रहा हूं, चीखें सुनीं और कॉल कट, दुश्मन भी किसी को इस तरह नहीं मारता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 21:08 IST

उसने मुझे फोन कॉल किया और कहा, 'अपनी बहन को समझा ले'। मैंने उसे शांत होने के लिए कहा और तुरंत अपनी बहन को फोन कॉल किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ में तैनात काजल, हमले के समय मोहन गार्डन स्थित अपने आवास पर थीं।संसद मार्ग थाने में तैनात कांस्टेबल निखिल ने बताया कि घटनाक्रम अंकुर के फोन कॉल से शुरू हुआ।हम बात कर रहे थे, तो वह (अंकुर) इस बात से नाराज हो गया कि वह मुझे बातें क्यों बता रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली में 27 वर्षीय महिला स्वाट कमांडो की उसके पति द्वारा कथित तौर पर की गई निर्मम हत्या से पहले के क्षण और भी भयावह थे, जब पीड़िता का भाई फोन पर अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया। मृतका काजल चौधरी के भाई निखिल ने 22 जनवरी की उस भयावह घटना के बारे में कांपती आवाज में बताया, जब काजल के पति अंकुर ने कथित तौर पर भारी डम्बल से उसके सिर पर वार किया था। उन्होंने कहा, "उसने (अंकुर ने) मुझे कॉल रिकॉर्ड करने को कहा, और कहा कि इसे पुलिस सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। (फिर) उसने मुझे बताया कि वह उसे (काजल को) मार रहा है। और फिर, मैंने उसकी चीखें सुनीं।" दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ में तैनात काजल, हमले के समय मोहन गार्डन स्थित अपने आवास पर थीं।

रक्षा मंत्रालय में क्लर्क उसके पति अंकुर को हमले के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह दिल्ली छावनी में तैनात था। काजल ने पांच दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद, 27 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। संसद मार्ग थाने में तैनात कांस्टेबल निखिल ने बताया कि घटनाक्रम अंकुर के फोन कॉल से शुरू हुआ।

उन्होंने कहा, “उसने मुझे फोन कॉल किया और कहा, 'अपनी बहन को समझा ले'। मैंने उसे शांत होने के लिए कहा और तुरंत अपनी बहन को फोन कॉल किया।” निखिल ने बताया, “वह (काजल) आम तौर पर हमें अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताती थी, लेकिन उस दिन वह अपनी आपबीती सुना रही थी। जब हम बात कर रहे थे, तो वह (अंकुर) इस बात से नाराज हो गया कि वह मुझे बातें क्यों बता रही है।

और उसने उससे फोन छीन लिया।” उन्होंने कहा, “फिर उसने मुझसे कहा, इस कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख, पुलिस ‘एविडेंस’ (सबूत) में काम आएगा। मैं तेरी बहन को मार रहा हूं। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। फिर मैंने उसकी (काजल की) चीखें सुनीं। कॉल अचानक कट गई।” निखिल के मुताबिक, लगभग पांच मिनट बाद उनका फोन फिर बजा और "उसने (अंकुर ने) कहा, 'ये मर गई है।

अस्पताल आ जाओ।’ इसके बाद हम पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत वहां पहुंचे। वह और उसके परिवार के सदस्य पहले से ही मौजूद थे। जब मैंने अपनी बहन को देखा... दुश्मन भी किसी को इस तरह नहीं मारता।" परिवार के अनुसार, काजल का सिर बुरी तरह से कुचला गया था और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

निखिल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन को कई अस्पतालों में भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि उसके बचने की संभावना बहुत कम है। अंततः उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने अंकुर और उसके रिश्तेदारों पर गर्भावस्था के दौरान काजल को लंबे समय तक यातना देने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

दंपति का डेढ़ साल का एक बेटा है, जो फिलहाल अपने नाना-नानी के साथ है। निखिल ने कहा, “उनके बेटे को इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं है, और हमने फैसला किया है कि हम ही उसकी परवरिश करेंगे। जब वह समझदार हो जाएगा और ऐसी बातें समझने लगेगा, तब हम उसे बताएंगे।" यह दंपति पानीपत में कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानता था और 23 नवंबर, 2023 को उनकी शादी हुई थी।

परिवार के अनुसार, हरियाणा के गन्नौर स्थित अपने पैतृक घर में लगातार झगड़ों के कारण, वे दिसंबर 2024 में पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में किराए के मकान में रहने चले आए। हालांकि, लड़ाई झगड़े जारी रहे। पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी और घरेलू झगड़े भी तनाव का कारण थे।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "दंपति ने कुछ कर्ज ले रखा था और अक्सर पैसों और घर खर्च को लेकर उनके बीच बहस होती रहती थी।" दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ अंकुर ने पहले काजल का सिर चौखट से दे मारा और उसके बाद डंबल से उस पर हमला किया।’’

निखिल की शिकायत के आधार पर मोहन गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, "शुरू में उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उसकी मौत के बाद, इसे हत्या के मामले में बदल दिया जाएगा।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?