लाइव न्यूज़ :

Delhi Shakarpur: 14 वर्षीय छात्र की जांघ में चाकू से गोदकर मार डाला?, 7 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 11:01 IST

Delhi Shakarpur: हमलावर ने किशोर की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमादक पदार्थ निरोधक दस्ते और 'स्पेशल स्टाफ' की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अब तक सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।शकरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Delhi Shakarpur: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक स्कूल के बाहर 14 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना किशोर और कुछ अन्य छात्रों के बीच शुक्रवार को झगड़ा होने के बाद हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह झगड़ा तब हिंसा में बदल गया जब एक छात्र ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर किशोर पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने किशोर की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।"

अपराधियों को पकड़ने के लिए शकरपुर पुलिस थाने की टीम के साथ-साथ मादक पदार्थ निरोधक दस्ते और 'स्पेशल स्टाफ' की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अब तक सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनकी भूमिका एवं हत्या करने के उद्देश्यों की जांच की जा रही है। मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शकरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?