लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में लैपटॉप बैग में धमाके से अफरातफरी, चार लोग घायल

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2021 12:19 IST

रोहिणी कोर्ट में गुरुवार सुबह अचानक हुए धमाके से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाका एक लैपटॉप बैग में हुआ।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गुरुवार सुबह एक धमाके से अफरातफरी मच गई। धमाका कोर्ट नंबर-2 में हुआ। धमाके में कम से कम चार लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है। ये धमाका कैसे हुआ, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

वहीं, अपुष्ट जानकारियों के मुताबिक धमाका एक लैपटॉप बैग में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 10.40 बजे संदिग्ध धमाके की जानकारी दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इसी साल सितंबर में रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरी थी। कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की वकील के वेश में आए दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस कार्रवाई में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। वहीं, एक महिला वकील के पैर में भी गोली लगी थी।

पुलिस के मुताबिक घटना 24 सितंबर को दोपहर करीब 1.15 बजे हुई जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कोर्ट संख्या 207 लाया गया और वकीलों पोशाक में आए दो गैंगस्टरों ने उस पर गोलियां चला दीं। वकील सुनील तोमर, जो अपने मुवक्किल की जमानत के मामलों के लिए अदालत कक्ष में मौजूद थे ने कहा कि घटना के समय जस्टिस गगनदीप सिंह की अदालत में 15-17 लोग थे। 

तोमर ने बताया, 'जैसे ही गोगी ने अदालत कक्ष में प्रवेश किया, वकीलों के वेश में आए दो व्यक्तियों ने अपनी पिस्तौलें निकालीं और अचानक उस पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनने के बाद, लोग अदालत कक्ष के अंदर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की घटनाएं इससे पहले भी हो चुकी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो