लाइव न्यूज़ :

रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के आरोपी DRDO वैज्ञानिक ने जेल में हैंडवाश पीकर खुदकुशी की कोशिश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2021 08:54 IST

रोहिणी कोर्ट में इसी महीने हुए एक विस्फोट के मामले में डीआरडीओ के वैज्ञानिक भरत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि कटारिया ने अपने पड़ोसी की जान लेने के लिए यह धमाका कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरडीओ के वैज्ञानिक ने जेल के शौचालय में रखा हैंडवाश निगलकर आत्महत्या की कोशिश की।9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट में हुए धमाके के मामले में वैज्ञानिक भरत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस के अनुसार भरत भूषण का एम्स में इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है।

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हाल में हुए एक धमाके के मामले में गिरफ्तार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक ने जेल के शौचालय में कथित तौर पर हैंडवाश निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

आरोपी भरत भूषण कटारिया (47) को 17 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया थाा। 9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट में कम क्षमता वाला एक ब्लास्ट हुआ था, इसी सिलसिले में भरत भूषण को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

एम्स में चल रहा आरोपी भरत भूषण का इलाज

पुलिस के अनुसार भरत भूषण का एम्स में इलाज चल रहा है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। कटारिया को अपने पड़ोसी की जान लेने की मंशा से नौ दिसंबर को यहां रोहिणी अदालत के अंदर एक टिफिन में देशी बम कथित रूप से लगाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। 

उनके पड़ोसी ने उनके विरूद्ध कई मामले दर्ज करा रखे थे और उस दिन वह अदालत परिसर में मौजूद था। आरोपी से शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पूछताछ की थी और उसी दिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार तब से वह पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ की जा रही है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार शनिवार रात को शौचालय में कटारिया ने कथित रूप से तरल हैंडवाश निगल लिया और बाद में बेहोश पाये गये। उन्हें उल्टियां आने लगीं और बाद में होश आने पर उन्होंने पेटदर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें एम्स भेज दिया गया। 

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे भरत भूषण

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जब पुलिसकर्मी अस्पताल में उनसे मिलने गये तो उन्होंने उनसे कहा कि उन्होंने कुछ नहीं निगला है। लेकिन जब हमने डॉक्टरों से बात की तब उन्होंने बताया कि उन्होंने हैंडवाश निगल लिया था।’ 

अधिकारी ने कहा, ‘उनका एम्स में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। एक वरिष्ठ डॉक्टर उनकी जांच करेंगे और आशा है कि उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उनसे शीघ्र ही पूछताछ की जाएगी।’ 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले से ही यह तैयारी कर रखी थी कि यदि पकड़े गये तो पूछताछ से कैसे बचना है। उन्होंने कहा, ‘वह गुमराह कर रहे है और सवालों से बचने के लिए जांच दल को कहानियां सुना रहे हैं। वह सहयोग नहीं कर रहे हैं और उन्होंने पूछताछ से बचने के लिए, जो भी व्यवस्था के बारे में पढ़ रखा है, उसे अपनाया है।'

टॅग्स :दिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसडीआरडीओबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी